फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर सरकारी उचित दर की 9 दुकानों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के रानीपुर व मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की नौ सरकारी उचित दर की नौ दुकानों की जांच में विभिन्न प्रकार की अनियमितता मिलने पर कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम अतुल वत्स ने जुर्माना की राशि वसूल करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाई की चेतावनी दिया है।रानीपुर व मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की सरकारी उचित दर की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं की शिकायत मिल रही है। एसडीम अतुल वत्स के निर्देश पर रानीपुर ब्लॉक के आपूर्ती निरीक्षक साजिद शिकोह और मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के आपूर्ति निरीक्षक शरद कुमार सिंह ने एक दर्जन से अधिक दुकानों की जांच किया। जांच में दुकानों पर वितरण दिन व दिनांक का उल्लेख न होने, रेट सूची व बोर्ड न लगे होने, गोदामो में रख रखाव ठीक न होने तराजू व माप बाट पर अंकन न होने आदि समेत अन्य कई अनियमितता पाई गई। कमी मिलने पर उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने रानीपुर क्षेत्र के पलिया गॉव के उदय प्रताप, बकरी गॉव के सुग्रीव सिंह, दौलसेपुर गॉव के लाइसेंसी देवलासी देवी पर एक एक हजार और लोहाटिकर गॉव के उचित दर दुकान की धारक सुशीला देवी पर 2 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के पडेरुआ गॉव के लाइसेंस धारक हरिश्चंद, देवरिया खुर्द गॉव की शांति सिंह, खैराबाद गॉव के नंदू सोनकर पर एक एक हजार और टेकई गॉव के अछ्छेलाल व देवरिया बुजुर्ग गॉव के लाइसेंस धारक श्री राम पर दो दो हजार का जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है। श्री वत्स ने चेतावनी दिया कि भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें