फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर के मुंशीपुरा मुहल्ले में गुरुवार की शाम को समाजवादी पार्टी की तरफ से समाजवादी विजन-विकाश एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगाए गए इस चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी जी ने कहा की देश की जनता को विकास के नाम पर छलने का काम किया जा रहा है, सपा बसपा के गठबंधन से 2019 में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है, साथ ही साथ उन्होंने जनता से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया। वार्ड नं.-17 के बूथ प्रभारी गौरव पांडेय ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव कुद्दुश अंसारी,सदर विधानसभा अध्यक्ष बबलू यादव,प्रदेश सचिव महिला सभा संध्या यादव ,छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय,शाहनवाज आलम सन्नी,राहुल गुप्ता आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोज यादव,वीरू यादव,शकील बिल्डर,पिंटू साहनी,बबलू राजभर,लक्ष्मण सरोज,अभय यादव,अल्तमस,मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद राशिद,अब्दुल्ला आदि सैकड़ो मोहल्लावाशी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन धीरज राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें