फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारवाड़ी चेतना शाखा ने कुष्ठरोगियों में बांटा कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। इंदारा स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच मऊ की चेतना शाखा ने पहुंचकर कुष्ठरोगियों में कंबल बांटा। इस दौरान संस्था की पदाधिकारियों ने उन्हें नाश्ता करवाया। संस्था की अध्यक्ष राधिका शरथ ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसी को लेकर मारवाड़ी युवा मंच की चेतना शाखा की सदस्याओं ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर 40 कुष्ठरोगियों को कंबल बांटा। वहीं सचिव रानी अग्रवाल ने बताया कि संस्था निरंतर समाज सेवा के कार्य करती है। ऐसे में इस वर्ष ठंड में कुष्ठ आश्रम को चुना गया। इस मौके पर मुख्य रुप से रंजना जालान, अंजू सक्सेरिया, निधि अग्रवाल, ज्योती खंडेलवाल, अनुराधा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, जागृति अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें