फोटो 3नगर के जहागीराबाद स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 जनवरी 2019 को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आर्थिक सहयोग के रूप में मनाये जाने की घोषणा के साथ इसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल जोनल इचार्ज ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से भाजपा ने बड़े बड़े वादे किये थे , लेकिन एक तरफा बहुमत के बाद भी इस पर अमल नहीं किया। जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आयी है तबसे जनपद सहित पूरे प्रदेश में अराजकता फैल गयी है। चारो तरफ हत्या, छिनैती, बलात्कार, लूट, आदि घटनाएं आम आदमी विल्कुल सुरक्षित नही है। अपराधियों का बोलबाला है। जिसको बसपा के कार्यकर्ता लगाम लगायेगें। इस मौके पर विजय बहादुर पाल, अनिल सिंह, आनन्द यादव , एजाज अहमद अंसारी, संजय सागर, राजू सोनकर, अमिर फैसल, गोरखनाथ, ललित कुमार अकेला, नंदलाल बागी आदि मौजूद रहे।