पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत और भाजपा किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में 19 दिसंबर को अनशन करेंगे।यह जानकारी किसान नेता राकेश सिंह ने दी है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष जिले में भीषण सूखा पड़ा। कहा कि जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने, ठंडक को देखते हुए गावों में दिन में 10 घन्टा अनिवार्य रूप से बिजली देने, छुट्टा पशुओं से फसलों की हो रही क्षति से बचाने, जिले की सभी 70 नहरों में रबी की खेती के लिए पानी देने की मांग को लेकर अनशन किया जाएगा। कहा कि जिले की 55 नहरों में पांच माह से पानी नहीं आया है।प्रधानमंत्री फसल बीमा में प्रीमियम किसान की सहमति के बाद ही किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण से बैकं द्वारा काटने की समस्या तथा धान खरीद किसानों से कराने की मांग को लेकर 19 दिसम्बर को 11 बजे से किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में अनशन किया जायेगा।