2अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में भाकपा माले का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। आरोप है कि जमीन अधिग्रहण करने के बाद एनएचआई और जिला प्रशासन किसानों के मुआवजे में कटौती कर रहें हैं। मझौवा (ताजोपुर) गांव वालों के आने जाने के लिए अंडर ब्रिज बनाने की मांग कर रहें हैं। एसडीएम सदर ने आश्वासन दिया था कि एनएचआई के अधिकारियों से वार्ता करेंगी। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। किसान महासभा के नेता अखिलानंद पांडे बोले भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारों पर हमले तेज हुए हैं, आरबीआई, सीबीआई से लेकर जुडिशियरी के कामों में भी दखलंदाजी बढ़ी है ,कहीं भी लोकतांत्रिक कार्यवाही नहीं हो रही। एनचाईआई के इस मनमाने रैवेए के खिलाफ गुरुवार को लोगों ने मार्च निकाला था। धरना में शिवमूरत गुप्ता, सती राम यादव, श्याम नारायण गुप्ता, अलगू, फेकू, मुरली, गोकुल, राम अवध, शिव शंकर स्वामीनाथ, रामप्रवेश, मोहन, सुरेंदर, अवधेश, रिंकू सिंह, राणा प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, विजय मद्धेशिया, जंग बहादुर गुप्ता, गुड्डू यादव, कमला यादव ,राजेश यादव हरिश्चंद्र आदि रहे।