मऊ। आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ जगत राज ने मुहम्मबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने विपणन शाखा आयुक्त ने निर्देश दिया कि जो भी पंजीकृत किसान अपना धान क्रय केंद्र पर लाएं, उसका धान प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दो क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र खराब होने पर उसे बदलने का निर्देश दिया। आयुक्त ने वहां पर तौल मशीन, पंखा, पीने का पानी सभी की उपलब्धता की जांच की। मुहम्मदाबादगोहना क्रय केंद्र का लक्ष्य 4420 मीट्रिक टन तथा यहां पर 32 लाख रुपये उपलब्ध पाया गया। इसके बाद आयुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस पर मुहम्मदाबाद गोहना थाने का निरीक्षण किया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, आरएफसी राजेश कुमार, आरएमओ आरबी प्रसाद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।