फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के मौत के सदमे को सह नहीं सका, बेटे की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्हा। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के बड़राव गांव निवासी लालधर राय को बीते 12 अक्तूबर को ब्रेन हैमरेज हो गया। लालधर को उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम को लालधर की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने स्व. लालधर के पार्थिव शरीर का दाहसंस्कार वाराणसी में कर दिया। पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद अनूप राय को ऐसा सदमा लगा कि घर पहुंचते पहुंचते हृदय गति का शिकार हो गए। पिता के बाद पुत्र की मौत की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। घटना को सुनकर लोग अवाक थे। मृत अनूप राय तीन भाईयों में बड़े थे, घर पर रहकर ही अपना जीविकोपार्जन करते थे, पति के बाद बेटे की मौत से सावित्री देवी, अनूप की पत्नी कंचन राय तथा उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें