10 में मात्र एक शिकायत का हुआ निस्तारण
वलीदपुर। मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर 10 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें से मात्र एक का निस्तारण कराया जा सका। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप ने विभिन्न विभाग के बड़े शिकायती प्रार्थना पत्रों को तुरंत निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ग्राम खैराबाद गांव के पीड़ित मोहम्मद जुबेर अहमद ने शिकायत किया कि उसके बहनोई मोहम्मद अकरम निवासी वलीदपुर मेरी भांजी को बार-बार मांग रहे हैं। समझौते के बाद लड़की को पिता के साथ भेज दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी अजय तिवारी चौकी प्रभारी नूर मोहम्मद, जमील अहमद, लायक हुसैन, रंजीत यादव, वेदप्रकाश मिश्रा, बाबूराम मौर्या, रघुपति राम सहित तहसील के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।