रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्था के सेवाकेन्द्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी विमला दीदी के नेतृत्व में पुलिस लाईन में जवानों को राखी बांधा। सेवाकेन्द्र पर रक्षाबंधन पर सेवाकेन्द्र पर दीदी ने लगभग 200 भाई-बहनों को रक्षासूत्र बांधा तथा उन्हें इस पर्व का आध्यात्मिक महत्व बताया। सभी भाई बहनों ने इस मौके पर अपने अन्दर की बुराईयों को छोड़ने का संकल्प किया। इस अवसर पर विमला दीदी ने पुलिस लाईन में एसपी ललित कुमार सिंह जी तथा अन्य सहकर्मियों को श्रेष्ठ संकल्पों के साथ रक्षासूत्र बॉधा। आध्यात्मिक रहस्य बारे में दीदी ने बताया कि यह पर्व विश्वबन्धुत्व की भावनाओं को जागृत करने वाला पर्व है तथा उन्हें स्थूल तथा सूक्ष्म बुराईयों से बचने तथा बचाने का संकल्प कराया। यह रक्षाबन्धन का पर्व आज के सामाजिक परिवेश में भी मानवीय मूल्य रखता है। इस पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को सम-हजयकर जीवन के हर कदम को आगे बढ़ाने का संकल्प करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ साथ, मानवीय शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव , श्वेता , सुदामा राम , बृजराज सिसौदिया आदि उपस्थित रहेे। सुभाष यादव