क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात से कस्बे में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है। कस्बे के गौरीशंकर घाट मार्ग पर स्थित प्राथमिक पाठशाला भाग एक में लगातार बरसात होने से विद्यालय में पानी जमा हो गया। छात्र छात्राओं को विद्यालय आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को पानी में घुसकर कक्षाओं में जाना पड़ा। परिसर में पानी जमा होने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रांगण में पानी भरने से विषैले जंतुओं का भी खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद स्कूल परिसर से पानी निकालने का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। इससे अभिभावकों में काफी गुस्सा व्याप्त है। ब्यूरो