मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ द्वारा शनिवार को वरिष्ठ शहरवासियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन क्लब की मेंबर्स अर्चना कपूर के निजी आवास पर किया गया। कार्यक्रम में क्लब द्वारा शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरकि काशीनाथ कपूर, डॉ. जीके सिंह, चंद्रदेव सिंह, बृजेंद्र और जगदीश का सम्मान किया गया। इस दौरान जगदीश द्वारा कविताएं, दोहे, हनुमान चालीसा सुनाया गया। इस मौके पर शरद टंडन, क्लब की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, आशा खत्री, डॉ. कुसुम वर्मा, रंजना जलान आदि मेंबर्स मौजूद रहीं।