मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीसीएसके कॉलेज के प्राचार्य डा. एके मिश्रा को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य को सौंपे गए ज्ञापन में कॉलेज में 25 सीटों की बढ़ोत्तरी, सितंबर माह में छात्रसंघ चुनाव कराने, कॉलेज की वर्षभर आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुकुल बरनवाल, आदित्य गांधी, शिवम मद्धेशिया, शिवम गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।