फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर एडीएम ने कराई नापी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के पकड़ी गांव स्थित पकड़ी ताल में अतिक्रमण की शिकायत और हाईकोर्ट के निर्देश पर सोमवार को उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर के नेतृत्व राजस्व टीम ने निरीक्षण के साथ प्रभावित क्षेत्र की पैमाईश की गई। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर काफी समय से शिकायत प्रशासन से करते चले आ रहे है। तत्कालीन डीएम वैभव श्रीवास्वत ने शिकायत को संज्ञान में लेकर निरीक्षण भी किया था। लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर ग्रामीणों ने इस संबंध में हाईकोर्ट में अपील किया। जिस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया। जहां सोमवार को उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर, प्रभारी तहसीलदार सर्वेश सिंह, अशोक सिंह, रामदरस सहित राजस्व अमला ने मौके पर पहुंचकर पैमाईश सीमाकंन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें