फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ मंडप की परिक्रमा के साथ लगाए जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। विकास खंड परदहा के ओन्हाईच गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर पर चल रहे रुद्र महायज्ञ का समापन शनिवार को पूजन-अर्चन एवं भव्य भंडारे के साथ हुआ। रुद्र महायज्ञ को लेकर अग्नि प्रज्ज्वलित कर हवनकुंड में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। वैदिक पूजन के बाद महायज्ञ का समापन किया गया। महायज्ञ के समाप्ति के पूर्व हजारों की संख्या में भक्तों ने यज्ञ मडप में पहुंचकर महायज्ञ की परिक्रमा की। पूजन अर्चन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ के अंतिम दिन ग्रामीण इलाकों के पुरुष-महिलाओं की अपार भीड़ यज्ञ स्थल पर जुटी रही। भक्त अंतिम दिन की पूजा हवन में भाग लेकर पुण्य के भागी बने। यज्ञ में प्रवचन एवं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक हो गया । रविवार की अपराह्न आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ के समापन पर हरिशंकर महाराज ने सभी श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अंबिका यादव,दीनदयाल, ध्रुव, बुलट सिंह,मुकेश सिंह,पंकज मौर्य, नरसिंह बिश्वकर्मा,रवि यादव,अनुप पटेल,मनीष गोड.,किसन विश्वकर्मा,सुरेश खरवार,धन्नजय कनौजिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें