दोहरीघाट (मऊ)। केन्द्र में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय संगठन केे निर्देश पर आयोजित होने वाले मंडलवार कार्यक्रमों के क्रम में सोमवार की देर शाम को दोहरीघाट मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थानीय कस्बा में हुआ। अपने संबोधन में भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने ने कहा कि भाजपा सरकार केन्द्र में काम करते हुए देश को अर्थिक विकास की ओर ले जा रही है। भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 महीने के कार्यकाल में किसानों की कर्ज माफी अवैध बूचड़ खाने को बन्द कराने के निर्णय के साथ ही महिलाओं हर समय में सुरक्षा का एहसास कराने के नीयत से गठित एंन्टी रोमियो दल आदि एतिहासिक निर्णय लिया है। कार्यक्रम का शुभाराम्भ राष्ट्र गीत वंदे मातरम से हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के सयोजक भाजपा जिला मंत्री सतोष राय, जोगी सोनकर, सोनू राय, श्रीकान्त श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, रामअधीन पांडेय, पंकज मद्वेशिया, अवधेश राय, विकास वर्मा, रत्नेश पाण्डेय, सूरजनाथ शास्त्री, सुरेश उपाध्याय, ज्ञानचन्द गौड, सुबास मौर्य, संजय राय, ऋषिराज मिश्रा आदि मौजूद रहे।