वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के वलीदपुर निवासी लक्ष्मी (35) पत्नी प्रमोद गुरुवार की सुबह आठ बजे अपने घर में काम कर रही थी। इस दौरान घर में लगे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से महिला झुलस गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे सदर अस्पताल रेफर किया।