मऊ। महिला जिला अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर में मंगलवार की शाम खराबी आने से अस्पताल सहित पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप रही। बुधवार की शाम तक तकनीकी खराबी दूर नहीं की गई। मंगलवार की रात से स्थानीय लोगों को गर्मी में बिजली के साथ-साथ पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ा। मरीजों को अंधेरे में मच्छरों के बीच रात काटनी पड़ी। नगर के बाल निकतेन तिराहा मोड़ स्थित महिला जिला अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर में मंगलवार की रात आठ बजे खराबी आने से आपूर्ति ठप रही। जिससे महिला मरीजों को पूरी रात अंधेरे में रात बिताना पड़ा। बुधवार की दोपहर तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से मोहल्लेवासियों में पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जहां देर शाम तक बिजली सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।