बढुआ गोदाम। सरायलखंसी क्षेत्र के नसीरपुर गांव एक व्यक्ति के घर में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में घर के 20 हजार रुपए नकद व लाखों का सामान नष्ट हो गया। मुश्ताक अहमद पुत्र महमूद खान और उसके परिवार के संग शुक्रवार की रात को सो रहा था। बिजली के तार में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आनन-फानन में परिजन घर से बाहर निकल गए। करीब दो घंटे के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि अगलगी में 20 हजार रुपए नकद समेत गृहस्थी का सामान, पासपोर्ट के कागजात, दो मोबाइल फोन, गृहस्थी के सामान सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस व लेखपाल को दी।