घोसी। जनमुक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गोंड मंडेला के नेतृत्व में शुक्रवार को शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु के शहीद दिवस पर प्रतिरोध मार्च (जुलुस) निकला गया। जूलुस मधुबन मोड़ से शुरू होकर राष्ट्रिय राजमार्ग से होते हुए तहसील ,ब्लाक ,मझवारा मोड़ वापस आ कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मंडेला ने कहा कि भगत सिंह ने आजाद भारत का को स्वतंत्र कराने वाले महानतम क्रांतिकारियों में शहीद भगत सिंह का नाम अग्रणी है, जिन्होंने देशभक्ती के लिए मात्र 18 वर्ष में फांसी के फंदे पर झूल गए। साथ ही युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध एक क्रांति करने की बात कही। जूूलुस की अध्यक्षता रजनीश भारती और संचालन रुआब खान ने किया। जूलुस में राघवेंद्र राजभर ,लक्षीराम राजभर ,आकाश पांडेय ,श्रवण निषाद,आदित्य कुमार ,संजय आर्य ,पंचानन गोंड ,विनोद राजभर सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।