फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली से आए सीओ ने किया मधुबन थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के संभावित दौरे के मद्देनजर चंदौली सदर के क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने शुक्रवार को मधुबन थाने का औचक निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैरकों में साफ सफाई को रखते हुए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे को साकार करने की बात कही। पुलिस महानिदेशक के जनपद में इस संभावित कार्यक्रम के पूर्व शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मधुबन थाने पर अचानक पहुंचते ही पुलिस कर्मियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। मधुबन थाने के निरीक्षण के दौरान बैरको व परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। इस दौरान सीसीटीएनएस का भी निरीक्षण कर जानकारी हासिल की।साथ ही आईजीआरएस , ड्यूटी रजिस्टर, और टाप टेन अपराधियो के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल किया। सीओ ने महिला उत्पीडन से संबंधित अब तक की कार्रवाई का व्यौरा लिया। इस अवसर पर सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा, एसएचओ नीरज पाठक आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें