घोसी। सहकारी चुनाव में जीत हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। क्रय विक्रय सहकारी समिति के घोसी से अध्यक्ष के रूप में चुने गए राजकिशन रज्जु आर्य, दोहरीघाट से अध्यक्ष चुनी गईं पदमा राय, कोपागंज से सुरेश सिंह के साथ अन्य चुने गए पदाधिकारियो का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर ख़ुशी मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि सहकारिता के चुनाव में भी जीत ने विरोधियो को बता दिया कि भाजपा केवल शहरी पार्टी नहीं है, बल्कि यह सभी की पार्टी है। यह सब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ कार्यर्ताओं के प्रयास की जीत है। इस अवसर पर लालचंद चौहान, कवल देवी गिरी, रामप्यारे प्रजापति,सरोज सिंह, केएल ओझा, फिरोज तलवार, प्रेमचंद्र वर्मा, डॉ. अंबिका यादव, सूर्यकांत पाठक आदि शामिल रहे।