हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हुई परीक्षा में परीक्षार्थी जब परीक्षा देकर बाहर निकले तो उत्साहित दिखे। सोनीधापा इंटर कालेज पर आधा घंटा देर से प्रश्नपत्र वितरित किया गया। जबकि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाता है। अतिरिक्त समय न मिलने से परीक्षा केंद्र में शामिल परीक्षार्थी नाराज दिखे। इस संबंध में नगर स्थित सोनीधापा इंटर कालेज में परीक्षा देने आई तत्वबोध हाईस्कूल की छात्रा ईशिका सिंह, रिशु मद्धेशिया का कहना था कि प्रश्नपत्र अच्छा हुआ। प्रश्नपत्र आधा घंटा देर से मिला, लेकिन अतिरिक्त समय नहीं दिया गया इसके चलते सभी प्रश्न नहीं हो पाया। इसी क्रम में सोनीधापा इंटर कालेज की छात्रा ममता, खुशबू का कहना था कि पेपर ठीक हुआ है। प्रश्नपत्र देर से मिलने के चलते असर पड़ा। समय से प्रश्नपत्र मिल जाता तो एक भी प्रश्न नहीं छूटता।