घोसी(मऊ)। आजमगढ़ से आए विद्युत प्रवर्तन दल की टीम ने रविवार को क्षेत्र के गंगुआबारी गांव में बिजली चोरी करने पर 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को गांव में चोरी की जानकारी पर विद्युत प्रवर्तन दल आजमगढ़ के निरीक्षक उमेश कुमार और मनोज कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें गांव के शंकर चौहान, कमलेश गुप्ता, जयराम चौहान, वंशबहादुर चौहान, बद्री चौहान, प्रमोद चौहान, राम अवध सहित 17 लोग बिना वैध कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करते पाए जाने पर इनके विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।