घोसी। बाजार के मधुबन रोड पर करीमुद्दीनपुर मुहल्ले के पास सोमवार की शाम केे गन्ना लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन भीड़ भाड़ वाले स्थान पर हुई इस घटना में संयोग से किसी के घायल न होने से लोगों और पुलिस ने राहत की सांस लिया। मधुबन की ओर से गन्ना लदी एक ट्रैक्टर ट्राली चीनी मिल घोसी जा रही थी। कसबे के करीमुद्दीनपुर मुहल्ले के पास एक गढ्ढ़े पर असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली पर लदा सारा गन्ना सड़क पर बिखर गया। लोगों को आशंका हुई कि गन्ना के नीचे कोई दब न गया हो। युवकों ने आनन फानन गन्ना हटाने का काम शुरु कर दिया। जानकारी पाते ही सीओ अरशद जमाल सिंद्दिकी और कोतवाल डीके श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सड़क पर पड़ा गन्ना हटवाया । यह सुखद रहा कि गन्ना के नीचे कोई नहीं आया था। इससे लोगों ने राहत की सांस लिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली गई।