फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में ही दी जाए लगातार बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। गेहूं की सिंचाई जोर शोर से चल रही है। ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति के लिए दिन व रात का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। ऐसे में दिन में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की सुनिश्चित न होने से किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में किसान इस संबंध मेंक्षेत्र के किसान उमाशंकर सिंह, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, जयराम राजभर, राजविजय सिंह, बबन सिंह, घूरा राम का कहना है कि रात के समय ज्यादा बिजली आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में ठंड के चलते सिंचाई करना मुश्किल भरा काम है। दिन में ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा नेता राकेश सिंह ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रात्रिकालीन शेड्यूल में बिजली दी जा रही है। भीषण ठंड के चलते किसानों को गेहूं की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड रहा है। जैसे सांप बिचछू व हिंसक जानवरों से अधिक ठंड पडने से रात के समय खेत मे ही किसानों की मौत भी हो जाती है आदि लोगों का कहना है कि किसानों की परेशानी को देखते हहुए विधुत आपूर्ति रात के बजाय दिन मे करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें