मऊ। प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2017-18 अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों ,बेरोजगारोें,आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों परम्परागत कारीगरों को अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अवसर सुलभ कराए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को न 26 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के तहत सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत एक मुश्त अनुदान,अन्य सभी को महिलायें, पिछडी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यक, विकलॉग एवं भूतपूर्व सैनिकों को 35 प्रतिशत एक मुश्त अनुदान दिए जाने का प्राविधान है।