घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी के मामले में नामजद होकर वांछित चल रहे रामपुर खेजरी गांव निवासी रवि पुत्र सुभाष, सूरज पुत्र धुरेंद्र व धर्मेंद्र पुत्र हंसू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया।