घोसी। कस्बा कारीमुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी जफरुल बारी उस्मानी का चयन इंग्लैंड के साउथंपटन विश्वविद्यालय में मास्टर इन इंटरनेशनल मैनेजमेंट में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें साऊथंपटन विश्वविद्यालय ने छात्रवृत्ति भी प्रदान किया है। घोसी नगर के कारीमुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी जफरुल बारी शुरू से ही मेधावी रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा घोसी नगर से प्राप्त करने के बाद इंटर व बीएससी भूगर्भ शास्त्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में किया। सभी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कामयाबी का श्रेय अपनी माता और दोनों बड़े भाइयों नजरुल तथा फजलुल को दिया । पिताजी के गुजरने के बाद दोनो भाइयों ने ही संभला और पढ़ते रहने की प्रेरणा दी। पढ़ाई के साथ जफरुल विश्वविद्यालय में पढ़ते हुए भी सामाजिक कार्यों में लगे रहे। कामयाबी पर ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, समाजसेवी झिनाऊ भाई, मोहम्मद आकिब सिद्दीकी, अभय तिवारी, सलमान घोसवी, हाफिज नासिर, नावेद नवाज ,रेहान, सलमान आदि ने बधाई दी है।