मऊ । बिजली विभाग अपने सभी राजस्व संग्रह केंद्रों को रविवार को भी खुला रखेगा। इस आशय के निर्देश विभागीय अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को दे रखे हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बीआर यादव ने उपभोक्ताओं का आह्वान किया है कि वे रविवार को अवकाश के दिन भी अपने विद्युत बिल नजदीकी राजस्व संग्रह केंद्रों पर जमा कर सकते हैं (ब्यूरो)।