फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना(ब्यूरो) । कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव के पास मौजूद किराने और जनरल स्टोर की दूकान के शटर का ताला बुधवार की रात तोड़कर चोर अंदर घुसे। साथ ही अदंर रखा करीब 40 हजार रुपए नगद तथा बगल में स्थित मकान से जेवरात आदि चुराकर फरार हो गए। पीड़ितों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। इस दौरान दूकान मालित राजेन्द्र गुप्ता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। बताते चले दूकान मालिक राजेंद्र गुप्ता घर में ही दूकान खोले हैं। बुधवार की रात को वो दूकान बंद कर बगल में सटे मकान में सोने चले गए। रात में 2 बजे के करीब चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब बीस हजार रुपये मूल्य का आभूषण ले जाने में सफल रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें