फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों की सुुरक्षा करने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। वृक्ष धरा का भूषण है, करता दूर प्रदूषण है एक वृक्ष दस पुत्रों के समान आदि नारों के साथ वन महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को भी पर्यावरण को सुंदर बनाने तथा प्रदूषण कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण व उसके सुरक्षा के आवाहन को लेकर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी की तरफ से क्षेत्र के भटनी वाराणसी रेल खंड इंदारा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश तिवारी ने चितवन का पौधा लगाकर किया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय शंकर शुक्ला ने लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने तथा उससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। साथ ही मौजूद सभी लोगों को पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प भी कराया। इस अवसर पर प्रभुनाथ पांडेय, सुनील कुमार मिश्रा, राजा प्रसाद, गुलाबचंद, जयबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें