मऊ। रूरल हेल्थ केयर सोसाइटी के तत्वावधान में ग्रामीण चिकित्सकों का दल गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। साथ ही सदस्यों तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमाकांत यादव ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। सरकार की तरफ से हम लोगों को कोई सुविधा नहीं मिलने से हम लोग उपेक्षित हैं। अनुभव के आधार पर ग्रामीण चिकित्सकों को चिकित्सा का अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वालों को ‘चिकित्सा मित्र’ के रूप में तैनाती की वकालत की। बैठक में डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र चौहान, डॉ. अशोक कुमार सिंह सहित सोसाइटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे। ब्यूरो