कोपागंज थाना क्षेत्र देवकली विशुनपुर रोड के समीप रविवार की रात एक टैंपो अनियंत्रित होकर पटल गया। इसस में उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को मामूल रूप से ही चोट आई जबकि दो महिलाओ को गंभीर चोटे आई। आस-पास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया। जबकि घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायलों में देवकली विशुनपुर निवासी 65 वर्षीय कुमारी पत्नी प्रभु तथा खुखुंदवा निवासी मुनिया देवी पत्नी छेदीराम को गंभीर चोटे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब कि अन्य मामूली दवा इलाज के बाद घर चले गए।