मऊ। शिक्षा विभाग की तमाम कवायद के बाद भी स्कूलों में बच्चाें की उपस्थिति शत प्रतिशत नहीं हो पा रही है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में दाखिले के बाद 55178 बच्चे आते ही नहीं। शासन से जारी नवंबर की रिपोर्ट में बच्चों की उपस्थिति 64.17 बताई गई है। जिले के 1208 परिषदीय, 97 सहायता प्राप्त विद्यालयों में 1.54 लाख बच्चों का दाखिला है। मिड-डे-मील यूनिफार्म, पुस्तकें और जूते-मोजू तक बच्चों को शासन से मुफ्त दिए जा रहे हैं। सत्र शुरू होने पर स्कूल चलो अभियान भी चलाया जाता है। इसके बावजूद बच्चों की उपस्थित का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा। शासन से जारी नवंबर की जारी रिपोर्ट में जिले के स्कूलों में बच्चाें की 64.17 प्रतिशत बताई गई है। ऐसे में निपुण भारत मिशन परवान नहीं चढ़ पा रहा। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।