दोहरीघाट। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत धनौली गांव में काली माता मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। चार दिन से चल रहे अनवरत पूजा पाठ के बाद काली माता की प्रतिमा को रथ पर सजाकर दोहरीघाट स्थित सरयू नदी में स्नान कराने के बाद भव्य शृंगार किया गया। पूरे नगर का भ्रमण करते हुए धनौली गांव समेत मंदिरों का दर्शन पूजन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। काली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। जहां भक्त जय काली मां जय काली का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मारकंडेय राय, धर्मेंद्र राय, डब्बू राय, संतोष मौर्य, जयप्रकाश राय, हरिगोविंद, चंद्रमा राय, प्रजापति राय, बालकिशुन प्रजापति, अरूण राय, अतुल कुमार राय, मनोज पांडेय, मखडू प्रजापति, संतोष राय, नगीना राय, मुनाकी देवी आदि शामिल रहे।