मऊ। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक हितों के लिए सदैव समर्पित है। शिक्षकों के समक्ष आने वाली प्रत्येक समस्याओं के निदान के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ खड़ा है। ये बातें संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने रविवार को शिक्षक सदन भीटी में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा और महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में जिला इकाई शिक्षकों के हितों के लिए सतत तत्पर है। उन्होंने उच्च न्यायालय के समय समय पर पारित आदेशों और रजिस्ट्रार चिट फंड सोसायटी लखनऊ, सिटी मजिस्ट्रेट मऊ के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि जिले में केवल एक ही मान्य संगठन है और यह संगठन अपने प्रांतीय नेतृत्व के सभी आदेशों के तहत संगठन को सशक्त बनाने से लेकर शिक्षा और शिक्षकों के हितों के लिए सक्रिय है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निराधार ही निरर्थक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे जनपद के शिक्षक भली भांति समझ रहे हैं। इस मौके पर जनपदीय मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार राय , संयुक्त मंत्री मनिराम और कोषाध्यक्ष राधे श्याम सहित काफी संख्या में शिक्षक नेता मौजूद रहे।