रतनपुरा। ब्लाक के सिधवल ग्राम पंचायत में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आस पास गांवों के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर फसल उत्पादन के लिए उम्दा क्वालिटी का बीज रहना बेहद आवश्यक है, तभी किसानों को उसका पर्याप्त लाभ मिल सकेगा। कहा कि ब्लाक के सिधवल, पिपरसाथ, लसरा ,पिंडोहरी, मखना आदि ग्राम पंचायतों में क्षेत्रीय किसानों द्वारा पूरी तैयारी के साथ रबी फसलों का उत्पादन किया गया, जिसकी वजह से उन्हें बेहतर उत्पादन मिला। कहा कि ऐसे प्रगतिशील किसानों को समय-समय पर कृषि जनित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। संगोष्ठी के समापन पर अधिक फसल उत्पादन करने पर प्रगतिशील किसान रामयश यादव को संजीव कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। गोष्ठी में दिनेश सिंह, डॉ. अलका ,रामनाथ यादव, रामनिवास यादव, ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव, शिव शंकर यादव, सोनू यादव, सतीष यादव, रामा शंकर खरवार, राहुल, राम राजी देवी, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।