फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रणनीति पर सपा ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि महागठबंधन के दोनों शीर्ष नेताओं का लक्ष्य है कि भाजपा के प्रत्याशी को शून्य पर लाया जाए। अपने नेता के त्याग को पार्टी कार्यकर्ता व्यर्थ नहीं जाने देंगे। प्रत्याशी कोई भी हो, उसमें हमारे नेता की क्षवि दिखनी चाहिए और उसी को प्रत्याशी मानकर ईवीएम की बटन दबनी चहिए। यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए संयुक्त रूप से मिलकर लड़नी है। कहा कि आज देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। बीजेपी की सरकार ने राष्ट्रभक्ति का राजनीतिकरण कर देश को संकट के मुहाने पर लाकर खड़ी कर दी है। सरकार के तानाशाही रवैये के चलते हर वर्ग के लोगों में आक्रोश है। कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए 10 मार्च 2019 को सुबह 10 बजे से पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस अवसर पर जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, नन्हकू राजभर, रामधनी चौहान, वीरेंद्र चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, अशोक यादव काका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें