फनगर पालिका के विभिन्न वार्डो में हुए लाखों की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा किया गया। सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 3 रामपुर चकिया में 4.61 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों के साथ वार्ड नं. 10 हरिकेशपुरा में 4.14 लाख, वार्ड 14 हकीकतपुरा में 13.04 लाख रुपये तथा वार्ड 20 अस्तुपुरा में 9.73 लाख रुपये और वार्ड 21 मुंशीपुरा में 3.77 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण करते हुए नपाध्यक्ष ने कहा कि ठंड को देखते हुए नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही आजमगढ़ मोड़ स्थित रैनबसेरा भी शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर गोरखनाथ, अजय कुमार, कमरुल इस्लाम, विनोद कुमार गुप्ता, शमीम अहमद, फखरे आलम, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो