फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपियों के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने पांच महीने पहले भीटी मुहल्ले में फायरिंग कर दहशत फैलाने के तीन आरोपियों के घर पर सेेमवार की देर शाम को डुगडुगी बजवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घरों पर धारा 82 के नोटिस चस्पा कराया। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ले में 15 जुलाई 2018 को अप्पू यादव पुत्र हृदयनारायण और मन्नू वर्मा और अभय वर्मा पुत्र गण कन्हैया वर्मा ने फायरिंग करके दशहत फैलाया। पुलिस ने इन तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन ये तीनों आरोपी तभी से फरार हैं। प्रभारी कोतवाली शिशिर त्रिवेदी ने इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 82 की नोटिस जारी करने के लिए अदालत को प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद पुलिस डुगडुगी पिटवाकर उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें