फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घोसी सांसद हरीनरायण राजभर को ज्ञापन सौंपकर राममंदिर निर्माण की मांग की। गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को हिन्दू समाज ने बाबरी ढाँचे को गिराकर शौर्य का एक नया इतिहास रचा था। रामभक्त हिन्दू कारसेवकों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर स्थित गुलामी के प्रतीक चिह्न बाबरी ढाँचे को सदा सदा के लिए ध्वस्त कर दिया था। जिसकी लड़ाई 1528 ईस्वी से हिंदू समाज लड़ रहा था। मांग की है कि रामजन्म भूमिस्थल पर राम मंदिर बनाया जाए। इस दौरान शैलेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण सिंह, कौशल कुमार श्रीवास्तव, शैलेश मौर्य, अभिषेक मिश्रा, मनोज जायसवाल, सुनील कुमार गोंड, अभिषेक भारद्वाज, सुजीत भारद्वाज, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें