मऊ। 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किए जाने के लिए विकास खंडों द्वारा स्वच्छता के प्रति संवेदित करने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार से संबंधित प्रचार-प्रसार गतिविधियां कर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा शौचालय के प्रयोग तथा बायोगैस अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना है। औचक निरीक्षण में किसी भी विकास खंड के चिह्नित ग्राम पंचायत का भ्रमण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समस्त ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि पर समुदाय के साथ बैठक, निगरानी समिति एवं स्वच्छाग्रहियों द्वारा स्वच्छता रैली, अवशेष निर्मित शौचालयों को दो गड्ढे वाले जलबंध शौचालय के रूप में मॉडल शौचालय, पूर्व से निर्मित शौचालयों की रंगाई-पुताई, सरकारी भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अन्य भवनों पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित नारा लेखन किया जाए। इस अवसर पर विशेष रूप से दो गड्ढे वाले जलबंध शौचालय को मॉडल शौचालय के रूप में विकसित कर ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) में बेहतर कार्य करने वाले को फूल-माला के साथ सम्मानित किया जाए।