पीस पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मुनव्वर अली के नेतृत्व में सदस्यों ने गुरुवार को हाईटेंशन तारों के नीचे-नीचे जाली लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी सदस्यों ने मांग की बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए हाईटेंशन तारों के नीचे जाली नहीं लगाया गया है। जबकि तारों का कई सालों से मेटेनेंस न होने के चलते तार जर्जर स्थिति में पहुंच चुके है। जिससे रौजा बाजार, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, शाही कटरा, युसुफपूरा आदि जगहों पर जर्जर तारों के टूटने से कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। पार्टी ने सभी तारों के नीचे जाली लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में हाफिज इमरान, शाहिद सौदागर, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।