शहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुरा मुहल्ला निवासी अधिवक्ता बहाउद्दीन पुत्र अब्दुल गनी ने सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशसन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दीवार क्षतिग्रस्त करने के मामले में यथास्थिति कायम रखने अपर आयुक्त न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग किया। पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी अराजी परदहां मौजा में है। उसमें सुरक्षा की दृष्टि से एक कोठरी बनवाया है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी दीवार कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब कि इस अराजी पर अपर आयुक्त आजमगढ़ के न्यायालय में वाद लंबित है। इसमें न्यायालय द्वारा मौके की यथा स्थिति कायम रखने का आदेश दिया है। पीड़ित अधिवक्ता ने अपनी जान माल का खतरा बताते हुए विरोधियों के विरुद्व कार्रवाई की मांग की है।