फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अगस्त से शुरू होगी पंचायत चुनाव प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु ने बताया कि 31 जुलाई 2018 के अनुसार ग्राम पंचायतों के सदस्यों तथा प्रधानों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों, स्थानों जो न्यायालय के स्थगनादेश से वाधित न हो पर उप निर्वाचन कराया जाना है।आयोग के अधिसूचना के क्रम में नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम तिथि आठ अगस्त पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा नौ अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक तथा उम्मीदवारी वापस लेने का समय 10 अगस्त को पूर्वाह्न 10बजे से अपराह्न तीन रहेगा। प्रतीक आवंटन 10 अगस्त को अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक तथा मतदान 17 अगस्त को पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा। मतगणना 20 अगस्त को पूर्वाह्न आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी। समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें