मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के कोल्हुआ खास गांव में शुक्रवार को पानी चलाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। रामसोच अपने धान के नर्सरी में पानी चला रहा था, तभी गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और पानी का रुख अपने धान की नर्सरी की तरफ मोड़ दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। इस घटना में रामसोच को गंभीर चोटे आई। रामसोच को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मधुबन में भर्ती कराया गया। घायल की तरफ से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर पुलिस संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।