फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित शीतलामाता मंदिर परिसर में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा जुलूस निकाला। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। मंदिर परिसर में प्रात:काल से ही श्री शतचंडी महायज्ञ की तैयारी हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी सुधाकर जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञ हवन से प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में गणेश जी महाराज के प्रतीक गजराज घोड़ा अगवानी करते हुए चल रहे थे। पीछे-पीछे महिलाएं मंगल देवी गीत गाते हुए सिर पर कलश लिए जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी। सबसे पीछे सीता राम के नाम का सस्वर जाप अयोध्या से आए हुए संतो द्वारा किया जा रहा था। शोभायात्रा में मंदिर समिति के विजय तुलस्यान, डॉ. रामगोपाल, संजय वर्मा, संजय सिंह द्वारा हर हर महादेव व शीतल माता का जयकारा लगाया जा रहा था। जुलूस मंदिर से निकलकर महारानिया दक्षिण टोला से राजगद्दी मैदान से घास बाजार होते हुए हनुमानघाट तक गया। पुन: पूरी आस्था तथा श्रद्धा के साथ महिलाओं ने विधि विधान से तमसा नदी से कलश में जल भरा। कलश में जल भरने के बाद जुलूस भरत मिलाप रोड से कालीचौरा होकर मंदिर पर आया। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की सुंदर व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पारसनाथ गुप्त, संजय खंडेलवाल, भरत लाल राही, विजय राजभर, श्री प्रकाश अग्रवाल, दयाशंकर गुप्त, अभिषेक,कमलेश चौरसिया, अशोक राय, संजय सिंह, सर्वेश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें