रानीपुर। थाना क्षेत्र के खुरहट पुराने रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की रात उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने वृद्ध के कटे शव को रेलवे ट्रैक पर पड़े देखा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। रेलवे ट्रैक पर मिला शव की शिनाख्त रानीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव निवासी रामनाथ 65 वर्ष पुत्र बहोर के रूप में की गई। लोगों का अनुमान है कि गुजरते समय वृद्ध ट्रेन की जद में आया होगा।