मऊ। जिले के नोडल अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा आठ मार्च को शाम चार बजे विकास खण्ड परदहां कार्यालय एवं नौ मार्च को सुबह नौ बजे ग्राम पंचायत नसीरपुर का स्थलीय निरीक्षण, भौतिक सत्यापन करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निरीक्षण के लिए सभी तैयारियों के साथ समय से विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत की प्रगति पुस्तिका निरीक्षण के पूर्व उपलब्ध कराएं। पार्थ सारथी सेन शर्मा, आठ एवं नौ मार्च को जनपद आबकारी नीति के क्रियान्वयन के संबंध में ई-लॉटरी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।